राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अगले लोकसभा चुनाव में बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए तीसरी बार भी मुलाकात नहीं होने बाद आज फिर से दुहराया कि राज्य में उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है।
उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि वह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो सकता। संभवत: अमित शाह पांच राज्यों में हो रहो विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है।
कुशवाहा ने नीतीश के खिलाफ अपने अभियान में PM मोदी के हमले की दी मिसाल
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके मिलने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि यह मीडिया का शिगुफा है और उनकी मुलाकात गांधी से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व से निर्धारित यहां बैठक होनी है और इसमें शामिल होने के लिए ही वह पटना आए हैं।
उल्लेखनीय है कि अगले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार राजग में चल रही खींचतान के बीच उपेंद्र कुशवाहा इससे पहले भी दो बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वही, सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





