केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। शाह, शहर में किसानों और मजदूरों के एक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद गुरुद्वारे गए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ (मुझे) पवित्र तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। हर भारतीय के लिए यह एक पवित्र स्थान है। मैंने देश और इसके लोगों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।’’
पुलिस ने कहा कि यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
गुरुद्वारे का दौरा करने के बाद शाह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राज्य अतिथि गृह गए। इस बैठक के बाद शाह नई दिल्ली लौट गए ।
इससे पहले दिन में उन्होंने वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया ।


Download Android App
Download iOS App



