बिहार की सियासत में पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने से भूचाल आ गया था। बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था। रातों रात उसकी गठबंधन की सरकार गिर गई थी, लेकिन अब बीजेपी ने बिहार में एकला चलो की राह पकड़ ली है। अब उसे आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के सहारे की जरुरत नहीं है।
इसी बीच एकला चलो की राह पर चलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में आज से मिशन-2024 का आगाज मुस्लिम बहुल माने जाने वाले सीमांचल से कर रहे हैं। सरकार गिरने के बाद शाह पहली बार बिहार आएंगे। शुक्रवार को सीमांचल के पूर्णिया और शनिवार को किशनगंज रैली करेंगे। अपने इस दौरे में वो उन जगहों पर जाएंगे जहां बीजेपी की पकड़ कमजोर है और राजद की पकड़ मजबूत है।
रैली में शाह साधेंगे नीतीश पर निशाना
बता दें, नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने से बीजेपी को झटका जरूर लगा था, लेकिन अब वो संभल चुकी है। नीतीश के रहते हुए बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं उठा पाती थी। ना वो बिहार में अपना सीएम बनाने के बारे में सोच भी सकती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। बीजेपी आजाद हो चुकी है। अब वो बिहार की जनता के सामने अपने हर मुद्दे पर खुलकर बात करने वाली है।
हम आपको बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बिहार के 40 सीटों में से 35 प्लस सीट जीतने का टारगेट तय कर रखा है। इसकी जिम्मेदारी खुद अमित शाह ने ली है। इसलिए वो बिहार दौरे पर आ रहे है और इसकी शुरुआत भी वो राजद का गढ़ कहे जाने वाले सीमांचल इलाके से करने वाले है। शाह यहां रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी द्वारा उठाए गए अहम कदमो की भी चर्चा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



