बिहार : गया में लूट की बड़ी वारदात, सशस्त्र लुटेरे चार घरों से 10 लाख कैश और गहने लेकर फरार

Summary :

गया शहर से लूट का एक नया मामला सामने आया है। रविवार की रात 12 से ज्यादा सशस्त्र लूटेरो ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डाला।

बिहार केबिहार में लुट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गया शहर से लूट का एक नया मामला सामने आया है। रविवार की रात 12 से ज्यादा सशस्त्र लुटेरों ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डाला। इस दौरान लुटेरों ने कईं राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। 
ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों ने स्थानीय भूषण केवट, प्रवेशी केवट, फोनू यादव और नगीना यादव के घरों में डाका डालते हुए लगभग दस लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने और नगदी समेत अन्य मूल्यवान सामानों को लूट लिया। इस मामले की पड़ताल में जुट गई है बेलागंज थाने की पुलिस। 

Desk Team