2 साल तक एक नाबालिग अपने ही पिता द्वारा किए जा रहे यौनाचार का शिकार होती रही। हैरानी वाली बात है कि आरोपी पिता एक बैंक में मैनेजर पोस्ट पर कार्यरत है। पिता के इस कुकर्म से परेशान होकर नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां एक पिता लक्ष्मण दास दो साल तक अपनी ही 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करता रहा। आरोपी मोतिहारी में ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। उसकी पहली शादी 20 साल पहले हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटा और एक बेटी है। आरोपी ने चार पहले ही दूसरी दूसरी शादी कर ली।
वहीं पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दो साल से उसके साथ यौन शोषण करते थे, धमकी भी देते थे। वह भी चुपचाप सब कुछ सहती थी। लेकिन आरोपी की पहली पत्नी और बच्ची की मां को इस बात की जानकारी हुई तो वह नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान के निर्देश पर टाउन और महिला थाना की पुलिस ने मोतिहारी जाकर आरोपित बैंक मैनेजर को गिरफ्ताार कर लिया। टाउन डीएसपी ने बच्ची और उसके पिता लक्ष्मण दास से अलग-अलग पूछताछ की। यौन शोषण के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



