पटना साहिब, 01 जनवरी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए पहचाने जाने वाले विधायक नंदकिशोर यादव के आग्रह पर महावीर घाट से कंगन घाट के बीच सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इससे इस एरिया का विकास होगा और सैर करने वालों को भी स्वास्थ्य लाभ और निरोग रहने का फायदा मिलेगा। यह बात डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण के बाद शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही।
उपेक्षित नहीं रहेगा पटना साहिब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इसके पूर्व मंदिर के उपरि तल पर जाकर गंगा के एरिया को देखा और अवलोकन किया। उनके साथ स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव और पूर्व सांसद आरके सिन्हा भी थे। दरअसल गायघाट के पश्चिम की ओर के घाटों का सौंदर्यीकरण और विकास हो चुका है, जबकि महावीर घाट और उसके पूर्व में कंगन घाट तक सौंदर्यीकरण और विकास का काम किया जाएगा। या विकास रोड के फुटपाथ के दक्षिण की ओर करीब सौ फीट में होगा। इसके पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, महासचिव सुदामा सिन्हा, अधिवक्ता नवीन कुमार सिन्हा, भाजपा महानगर के महामंत्री विनय कैसे, चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष अशोक भारती, अभिषेक कुमार रिंकू आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



