बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से शनिवार को एक बगीचे से एक आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव बरामद किया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया, ‘ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को राजापुर गांव के निकट बागीचे से अस्ट्रेलियाई नागरिक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।
शव के पास से डायरी और एक नोट मिला है, जिससे पता चलता है कि व्यक्ति अस्ट्रेलिया का रहने वाला था, जिसकी पहचान जॉन एलेन के रूप में की गई है। कुछ दिन पहले ही यह बोधगया घूमने आया था।’ उन्होंने बताया, ‘प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रत्येक कोणों से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पटना से फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’


Download Android App
Download iOS App



