पटना: राज्य वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बीते दिन विधानसभा में बजट 2020-21 पेश कर दिया। कांग्रेस ने इस बजट को पूरी तरह से खोखला बताते हुए कहा कि इस बार के बजट में पुरानी बातों को ही दोहराया गया है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि इस बार के बजट में कुछ भी नया नहीं है, बस पुरानी बातों को ही दोहराया गया है, जोकि पूरी तरह से खोखला है।
झा ने आगे कहा कि किसी भी दृष्टिकोण से इस बाजट को जनता के लिए लाभकारी बजट नहीं कहा जा सकता। बजट में सरकार ने कहा कि शिक्षा पर सरकार गंभीर है, मगर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे नियोजित शिक्षकों की मांगों को इस बजट में कोई स्थान नहीं मिला।
सरकार शिक्षा के नाम पर करोड़ो का बजट बनाती हैं, लेकिन क्या वह शिक्षा के मद में खर्च होता है? सच्चाई यह है कि शिक्षा विभाग शिक्षा को छोड़ कर बाकी अन्य काम में व्यस्त है। यही स्थिति अन्य विभागों की भी है चाहे वह किसानों के लाभ का हो या राज्य में स्वास्थ्य समस्याओं का। सब अपने को ठगा महसुस कर रहे हैं। चुनावी वर्ष में सरकार द्वारा पेश किया गया बजट महज वादों का एक पिटारा है।


Download Android App
Download iOS App



