Bihar bypolls: भाजपा-राजद के बीच मुकाबला! कांग्रेस का कटा पत्ता

Summary :

बिहार में एक बार फिर राजनीतिक दल आमने-सामने है। विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच मुकाबला होना है।

बिहार में एक बार फिर राजनीतिक दल आमने-सामने है। विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच मुकाबला होना है। यह उपचुनाव मोकामा और गोपालगंज की सीट पर है। बता दे कि मोकामा सीट के लिए राजद ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस सीट को अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। राजद को उम्मीद है कि सिंह के प्रभाव के कारण वह ये सीट आसानी से जीत  लेंगे। 
महागठबंधन के सभी दल राजद को देंगे समर्थन
गोपालगंज सीट पर भी RJD अपना उम्मीदवार उतार सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन गुप्ता को टिकट दिया जा सकता है। यह सीट भाजपा के दिग्गज नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। वह लगातार 4 बार भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। इस सीट पर अक्सर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला रहा है। हालांकि इस बार उसका पत्ता कटता नजर आ रहा है। 
केंद्र की राजनीति पर नीतीश की नजर
राजद को उपचुनाव में महागठबंधन के सभी दल अपना समर्थन देंगे। बता दे कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव है। दोनों सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है और वोटिंग की तारीख 3 नवंबर है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में दिलचस्पी दिखा रहे है। यहीं कारण है कि वह इस उपचुनाव में राजद का समर्थन कर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का संदेश दे रहे है।    

Desk Team