Bihar: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन महावीर मन्दिर में मनेगा उत्सव

Summary :

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर में Bihar की राजधानी पटना के महावीर मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से सीता-राम प्रतिमा के सामने अखंड कीर्तन होने वाला है, जो महावीर मंदिर के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। रात 9 बजे तक रामचरितमानस से लेकर रामजन्म प्रसंग और अन्य रामधुन कीर्तन होंगे। Highlights: रामलला की स्थापना का संकल्प पुरे होने पर यह उत्सव मनाया जायेगा महावीर मन्दिर को फूलों से सजाया जाएगा संध्या 6 बजे महावीर मन्दिर प्रांगण में 1100 दिए जलाए जाएंगे भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध…

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर में Bihar की राजधानी पटना के महावीर मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से सीता-राम प्रतिमा के सामने अखंड कीर्तन होने वाला है, जो महावीर मंदिर के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। रात 9 बजे तक रामचरितमानस से लेकर रामजन्म प्रसंग और अन्य रामधुन कीर्तन होंगे।

Highlights:

  • रामलला की स्थापना का संकल्प पुरे होने पर यह उत्सव मनाया जायेगा
  • महावीर मन्दिर को फूलों से सजाया जाएगा
  • संध्या 6 बजे महावीर मन्दिर प्रांगण में 1100 दिए जलाए जाएंगे
  • भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं

महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर में रामलला की स्थापना का जो संकल्प वर्षों पहले लिया गया, उसके पूरा होने पर उत्सव का आयोजन होगा। महावीर मन्दिर को फूलों से सजाया जाएगा। 22 जनवरी को दोपहर में अयोध्या में रामजन्मभूमि पर नये मन्दिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पटना के महावीर मन्दिर में दोपहर 2 बजे से शुद्ध देशी घी में तैयार हलवा प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाएगा। अयोध्या में होनेवाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण महावीर मन्दिर परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। संध्या 6 बजे महावीर मन्दिर प्रांगण में 1100 दिए जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि लंका विजय के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने पूरे नगर में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। 22 जनवरी को रामजन्मभूमि पर नये मन्दिर में रामलला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा वैसी ही खुशी का अवसर है। इस अवसर पर महावीर मन्दिर में पूरे उत्साह से उत्सव मनाया जाएगा। महावीर मन्दिर में भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर 10 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team