चुनाव से पहले CM नीतीश की बड़ी सौगात! छात्रों की स्कॉलरशिप की दोगुनी, जल्दी देखें न्यू अपडेट

Summary :

Bihar Chunav 2025 Live Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य के लाखों स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी राहत और तोहफे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि को दोगुना कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया। Bihar Chunav 2025 Live Update: चुनाव से पहले मिली राहत मुख्य चुनाव आयुक्त 4 और 5 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद राज्य में…

Bihar Chunav 2025 Live Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य के लाखों स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी राहत और तोहफे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि को दोगुना कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया।

Bihar Chunav 2025 Live Update: चुनाव से पहले मिली राहत

मुख्य चुनाव आयुक्त 4 और 5 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। ऐसे समय में सरकार का यह कदम बच्चों और उनके परिवारों के लिए काफी राहत भरा है।

Bihar Chunav 2025 Live Update
Bihar Chunav 2025 Live Update

Nitish kumar Cabinet Meeting: क्या है मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना?

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक मदद देना है। योजना के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को वार्षिक आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।

Scholarship News Update: स्कॉलरशिप की राशि में बड़ा इजाफा

नई घोषणा के अनुसार, अब स्कॉलरशिप की राशि को दोगुना कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य के मौजूदा सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका मुख्य मकसद यह है कि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल आएं और पढ़ाई में रुचि लें।

पहले और अब की स्कॉलरशिप राशि

कक्षा पहले मिलती थी (रुपये) अब मिलेगी (रुपये)
1 से 4 600 1200
5 से 6 1200 2400
7 से 8 1800 3600
9 से 10 1800 3600

इस बढ़ोतरी से विद्यार्थियों को किताबें, कॉपी, पेन-पेंसिल जैसी जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिलेगी। खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Bihar Chunav 2025 Live Update
Bihar Chunav 2025 Live Update

सरकार का उद्देश्य

बिहार सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि बच्चों को स्कूलों की ओर आकर्षित करना भी है। स्कॉलरशिप की राशि बढ़ने से उम्मीद की जा रही है कि स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: दिवाली और छठ से पहले महिलाओं को CM नीतीश की बड़ी सौगात! खाते में डाले 10,000 रुपए

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।