दिवाली और छठ से पहले महिलाओं को CM नीतीश की बड़ी सौगात! खाते में डाले 10,000 रुपए

Summary :

CM Nitish kumar Gift: बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की है। यह राशि 3 अक्टूबर 2025 को पटना स्थित मुख्यमंत्री निवास, 1 अणे मार्ग से भेजी गई। CM Nitish kumar Gift: 2500 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर इस बार की सहायता राशि का कुल बजट 2500 करोड़ रुपये रहा, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाई गई। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता…

CM Nitish kumar Gift: बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की है। यह राशि 3 अक्टूबर 2025 को पटना स्थित मुख्यमंत्री निवास, 1 अणे मार्ग से भेजी गई।

CM Nitish kumar Gift: 2500 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर

इस बार की सहायता राशि का कुल बजट 2500 करोड़ रुपये रहा, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाई गई। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे जरूरतमंदों को मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना में रुचि दिखाते हुए अब तक 1.40 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है, जबकि 1.5 करोड़ महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं।

CM Nitish kumar Gift
CM Nitish kumar Gift

Bihar CM Gift: पहली किस्त में मिला था 7500 करोड़ का लाभ

इससे पहले, 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर योजना की पहली किस्त के तहत 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। यह पहल महिलाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

CM Nitish Gift: सफल उद्यमियों को मिलेगी अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जो महिलाएं इस योजना के तहत शुरू किए गए स्वरोजगार में सफल होंगी, उन्हें आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं भी इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, और अब तक 10 लाख से अधिक शहरी महिलाओं ने आवेदन किया है।

CM Nitish kumar Gift
CM Nitish kumar Gift

Chief Minister Women Employment Scheme: समारोह में ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे। समारोह में समस्तीपुर की अंजू देवी का नाम विशेष रूप से लिया गया, जो इस योजना की एक करोड़वीं लाभार्थी बनीं। यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद नहीं दे रही है, बल्कि उन्हें सम्मान, समानता और स्वावलंबन की ओर भी प्रेरित कर रही है। बिहार सरकार की यह पहल दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार की ये भाभी पवन सिंह को चुनाव में देंगी टक्कर! खेसारी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।