Bihar Chunav: ‘विपक्ष में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं…’, बिहार में RJD और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान

Summary :

Bihar Chunav: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि गठबंधन में सम्मानजनक सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। Bihar Chunav: नवरात्रि में हो सकता है सीटों का फैसला चिराग पासवान ने उम्मीद जताई कि नवरात्रि के पावन अवसर पर सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर बातचीत, बैठकें और तैयारियां जारी हैं। उन्होंने यह भी…

Bihar Chunav: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि गठबंधन में सम्मानजनक सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Bihar Chunav: नवरात्रि में हो सकता है सीटों का फैसला

चिराग पासवान ने उम्मीद जताई कि नवरात्रि के पावन अवसर पर सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर बातचीत, बैठकें और तैयारियां जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शुभ समय में बातचीत होगी और सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

Bihar Chunav
Bihar Chunav

Chirag Paswan: CWC बैठक को बताया ‘वर्चस्व की लड़ाई’

पटना में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक पर चिराग ने तीखा तंज कसा। उन्होंने इसे सिर्फ वर्चस्व स्थापित करने की कवायद बताया। चिराग का मानना है कि यह बैठक असल मुद्दों के बजाय यह दिखाने के लिए की जा रही है कि विपक्षी दलों में कौन किस पर भारी है।

Bihar Chunav
Bihar Chunav

Bihar News Today: विपक्ष पर चिराग का हमला

राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ये पार्टियां कभी अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखातीं। उन्होंने कहा, ‘अगर हिम्मत है तो एक बार अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और राजद बिहार की, लेकिन दोनों अकेले मैदान में उतरने से डरते हैं।’ चिराग ने खुद का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा था, जो कि एक साहसिक कदम था।

Bihar Chunav
Bihar Chunav

Bihar Election Updates: चुनाव टीम के दौरे को बताया सामान्य प्रक्रिया

चुनाव आयोग की टीम के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसका मकसद चुनाव से पहले की तैयारियों का जायजा लेना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरे का सीट बंटवारे से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यह जरूर संकेत है कि चुनाव की अधिसूचना जल्द आ सकती है।

प्रियंका गांधी के बिहार दौरे का स्वागत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बिहार दौरे और महिलाओं से संवाद की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही महिलाओं से संवाद करना चाहिए था, लेकिन अब आ रही हैं तो अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर या नवंबर, कब होंगे बिहार चुनाव? निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।