‘पत्नी को दिया करंट, ससुर का दबाया गला…’, इस खूनी दामाद की वारदात सुन कांप जाएगी आपकी रूह

Summary :

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के विवाद में एक दामाद ने अपनी ही पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। Uttar Pradesh News: वसीयत को लेकर छिड़ा विवाद जानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी 52 वर्षीय मंगल प्रजापति ने अपनी जमीन अपनी बेटी और दामाद पवन कुमार के नाम वसीयत कर दी थी। वसीयत के बाद पवन अपने ससुराल में ही रहने लगा था और वहीं से खेती-बाड़ी संभाल रहा…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के विवाद में एक दामाद ने अपनी ही पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Uttar Pradesh News: वसीयत को लेकर छिड़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी 52 वर्षीय मंगल प्रजापति ने अपनी जमीन अपनी बेटी और दामाद पवन कुमार के नाम वसीयत कर दी थी। वसीयत के बाद पवन अपने ससुराल में ही रहने लगा था और वहीं से खेती-बाड़ी संभाल रहा था। कुछ समय बाद पवन का व्यवहार बदल गया और पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। जब यह बात मंगल प्रजापति को पता चली तो उन्होंने अपनी वसीयत बदल दी और अब पूरी जमीन केवल अपनी बेटी के नाम कर दी।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

Man kills Wife and Father-in-Law: दामाद ने खोया आपा

जब पवन को इस नई वसीयत के बारे में जानकारी मिली, तो उसने अपना आपा खो दिया। शुक्रवार को एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर पवन ने पहले अपनी पत्नी को करंट लगाकर मार डाला। जब ससुर मंगल प्रजापति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो पवन ने उनका गला दबा दिया।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

Damad Murder Case 2025: अस्पताल ले जाते समय ससुर ने तोड़ा दम

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़े और गंभीर रूप से घायल मंगल प्रजापति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि, “संपत्ति को लेकर दामाद और ससुराल वालों में विवाद था। इस दौरान दामाद ने पत्नी और ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई और ससुर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और आगे की कार्रवाई जारी है।”

यह भी पढ़ें: Greater Noida Accident: पानी के टैंकर ने ले ली 3 दोस्तों की जान, जानें कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।