Bihar: बिहार में बारिश का दौर जारी है। राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी पटना में बादल छाए रहने के साथ-साथ वज्रपात और छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Highlights
- बिहार में बारिश का दौर जारी
- कई इलाकों में बारिश दर्ज
- बारिश का यलो अलर्ट जारी
5 जिलों होगी झमाझम वर्षा
हार में मानसून मेहरबान है। यहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। दो दिन के लिए कमजोर पड़ा मानसून गुरुवार को फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के पांच जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्विम चंपारण एवं सुपौल में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन कुछ ऐसा रहेगा मौसम
तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के सिकटा में सर्वाधिक वर्षा 140.6 मिमी दर्ज की गई। राजधानी समेत आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को जमुई में 15.0 मिमी, पूर्णिया में 11.0 मिमी, वर्षा दर्ज की गई।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
पूर्णिया के बरहरा कोठी में 137.2 मिमी, सुपौल के छत्तरपुर में 83.2 मिमी, भागलपुर के नौगछिया में 66.2 मिमी, गया के मानपुर में 65.6 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 65.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के गाैनाहा में 60.4 मिमी, लखीसराय में 52.6 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 51.2 मिमी बारिश हुई।


Download Android App
Download iOS App





