विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने I.N.D.I.A. गठबंधन को पर टिपण्णी करते हुए कहा था कि गठबंधन में कुछ काम नहीं हो रहा है। इसी को लेकर अब बिहार राज्य के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने CM को जवाब दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उसका समय है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिर से सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की लड़ाई वहां की क्षेत्रीय पार्टी से है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य भी जरूरी है। राज्य से ही भारत बनता है। कांग्रेस अगर इन राज्यों में चुनाव जीतती है, इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा।बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले भाकपा की एक रैली में इंडिया गठबंधन में कुछ काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अब इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में लगी है।


Download Android App
Download iOS App



