बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार को पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में रायगंज विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार को तत्काल चुनाव संबंधी कार्य प्रारंभ करने को कहा है।
कांग्रेस के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी एवं पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने इस संबंध में बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन को अवगत कराया है।कुमार को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के रायगंज विधानसभा क्षेत्र का पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
ललन पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी थे। प्रदेश की 294 विधानसभा सीट पर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक 8 चरणों में चुनाव होंगे। नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



