‘छाती पर चलेगा बुलडोजर…’, काफिले पर हमले के बाद भड़के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दी धमकी

Summary :

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked: बिहार के लखीसराय जिले में मतदान के दिन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर और चप्पलें फेंकी, जिसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।लखीसराय सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने दावा किया कि यह हमला राजद समर्थकों द्वारा किया गया, जो खोरियारी गाँव में उनके दौरे को रोकने की कोशिश कर रहे थे। #WATCH | #BiharElection2025 | राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया,…

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked: बिहार के लखीसराय जिले में मतदान के दिन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर और चप्पलें फेंकी, जिसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।लखीसराय सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने दावा किया कि यह हमला राजद समर्थकों द्वारा किया गया, जो खोरियारी गाँव में उनके दौरे को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

Bihar Election 2025: वीडियो हुआ वायरल

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम सिन्हा की गाड़ी को घेरकर भीड़ नारे लगाती और उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोकती दिखाई दे रही है। कई लोगों को ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते और भाजपा नेता के काफिले को गाँव में घुसने से रोकते हुए सुना जा सकता है। सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “ये आरजेडी के गुंडे हैं। वे जानते हैं कि एनडीए सत्ता में लौट रहा है, इसीलिए वे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं डालने दिया। खोरियारी के बूथ 404 और 405 पर उनके व्यवहार को देखिए।”

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)
Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)

Vijay Sinha Attacked: डिप्टी सीएम ने पुलिस पर लगाए आरोप

सिन्हा ने जिला पुलिस को “कायर और कमजोर” बताते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती की भी मांग की और उसी गांव में विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा की।

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)
Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)

हमले के बाद भड़के विजय सिन्हा

घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने  कहा कि “एनडीए सरकार बनाने जा रही है, इसलिए आरजेडी के लोग बौखला गए हैं। अब इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।”विजय सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के गुंडे उन्हें गांव में जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट को बूथ से भगा दिया गया और वोट डालने नहीं दिया गया। सिन्हा के अनुसार, यह घटना खोरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 पर हुई।

पत्थर और गोबर फेंकने का आरोप

सिन्हा ने बताया कि जब वह खोरियारी गांव पहुंचे तो राजद समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया और उन पर पत्थर व गोबर फेंका। इस दौरान भीड़ ने “मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।घटना के बाद डिप्टी सीएम ने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और स्थिति पर नियंत्रण किया।

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked: बिहार में पहले फेज की वोटिंग जारी

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)
Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attacked (source: social media)

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सीटों पर 121 सीटों के लिए मतदान जारी है। तेज प्रताप यादव समेत कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। मैथिली ठाकुर, सम्राट और चौधरी ओसामा साहब भी चर्चा में हैं। लालू प्रसाद यादव के परिवार और नीतीश कुमार जैसे लोगों ने वोट डाल दिया है। शेष 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनावी परिणाम 14 नवंबर 2025 को आएगा।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में गाड़ी-घोड़े से नहीं, बल्कि भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे RJD नेता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।