बिहार चुनाव में गाड़ी-घोड़े से नहीं, बल्कि भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे RJD नेता

Summary :

Viral Buffalo Man:  बिहार में मतदान की शुरुआत हो गई है। वैशाली जिले के भगवानपुर में नेता केदार प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नज़र आता है कि वो एक भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुचें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बिहार चुनाव को लेकर लोग इतना ज्यादा जागरूक हो गए हैं कि गाड़ी न होने के बावजूद भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। Viral Video: भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे नेता वैशाली जिले के भगवानपुर में मतदान के दिन एक ऐसा अनोखा…

Viral Buffalo Man:  बिहार में मतदान की शुरुआत हो गई है। वैशाली जिले के भगवानपुर में नेता केदार प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नज़र आता है कि वो एक भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुचें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बिहार चुनाव को लेकर लोग इतना ज्यादा जागरूक हो गए हैं कि गाड़ी न होने के बावजूद भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

Viral Video: भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे नेता

वैशाली जिले के भगवानपुर में मतदान के दिन एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला जिसे देख कर लोग हैरान रह गए हैं। वोट डालने के लिए केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर पहुंचे जब उनसे पूछा गया कि आप अपनी गाड़ी से क्यों नहीं आए, तो उन्होंने बताया कि सारी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं। इसलिए उन्हें वोट डालने के लिए अपनी पालतू भैंस को सवारी बनाना पड़ा। उनका मतदान केंद्र भगवानपुर प्रखंड के बूथ नंबर 323, सैदपुर डुमरी में है, जो उनके घर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। उनके लिए वहां तक पैदल जाना संभव नहीं था। इसलिए उनको भैंस का सहारा लेना पड़ा।

Viral Buffalo Man
Viral Buffalo Man (Source: social media)

जब केदार प्रसाद यादव भैंस पर बैठकर गांव से निकल रहे थे, तो गांव वाले उन्हें देखकर हंसने लगे। कुछ लोगों ने इस पूरे नज़ारे का वीडियो बनाया तो कुछ लोगों ने फोटो खींची। उन्होंने बताया कि भैंस पर आने का मकसद था, वोट डालना। क्योंकि वो भी तो ज़रूरी था। फिर चाहे उसके लिए किसी भी तरह जाना पड़े। उनकी अनोखी कलाकारी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Bihar Election 2025: बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग

Viral Buffalo Man
Viral Buffalo Man (Source: social media)

आज बिहार में पहले चरण की वोटिंग है। 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है। आज 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम के 6 बजे तक मतदान किए जाएंगे।

Also Read: Pushkar Mela Buffalo: पुष्कर मेले में 23 करोड़ के भैंसे और 15 करोड़ के घोड़े ने लोगों को किया आकर्षित, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।