‘बिस्तर पर लैपटॉप, शराब की बोतल…’, OYO होटल में इस हालत में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, सच जानकर चौंक जाएंगे आप

Summary :

Noida Software Engineer Death Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 एक OYO होटल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कमरा नंबर-203 में एक 27 साल का युवक चादर के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस दौरान उसका लैपटॉप बिस्तर पर रखा मिला।  साथ ही उसका मोबाइल और शराब की बोतल भी पड़ी है। ये सब चीजें इस मौत को किसी बड़ी साजिश की और ले जाते हुए नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मृतक युवक की पहचान रजत प्रताप सिंह भाटी के रूप में हुई हैं, जो मेरठ के रक्षा पुरम का…

Noida Software Engineer Death Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 एक OYO होटल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कमरा नंबर-203 में एक 27 साल का युवक चादर के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस दौरान उसका लैपटॉप बिस्तर पर रखा मिला।  साथ ही उसका मोबाइल और शराब की बोतल भी पड़ी है। ये सब चीजें इस मौत को किसी बड़ी साजिश की और ले जाते हुए नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मृतक युवक की पहचान रजत प्रताप सिंह भाटी के रूप में हुई हैं, जो मेरठ के रक्षा पुरम का निवासी है। ये युवक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर और करीब 1.25 लाख रुपये महीने की सैलरी पर था।

Noida Software Engineer Death Case: 2 नवंबर से इसी कमरे में रुका था रजत

इस बीच अब लोगों के बीच यह चर्चा छिड़ गई है कि क्या इस युवक ने यह कदम अपने आप उठाया या उसने किसी के दवाब में आकार यह मुश्किल कदम उठाया। वहीं पुलिस की जांच में पता चला है कि रजत 2 नवंबर से इसी कमरे में ठहरा हुआ था. कमरे से उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद हुई हैं। वहीं लोगों के बीच यह भी सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो अच्छे करियर, बेहतर सैलरी और एक अच्छी जिंदगी जी रहा था, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?

Noida Girl Software Engineer Death Case (source: social media)
Noida Girl Software Engineer Death Case (source: social media)

Ghaziabad Crime News: रजत के घर पसरा मातम

इस बीच अजिसे ही रजत के मौत की खबर उसके घर पहुंची, वैसे ही पूरे घर में मातम पसर गया. उसकी मां और पिता का जिसे कलेजा ही फट गया। वहीं इस मामले पर रजत के पिता संजीव भाटी ने कहा कि मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था कि वह खुदखुशी कर ले। जरूर उसपर किसी ने ऐसा करने का दवाब बनाया होगा।

इस पुलिस की पूछताछ में परिजनों को जानकारी मिली, उससे इस मामले की कहानी किसी और दिशा में जाती हुई दिख रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि कई महीनों से रजत घर पर पैसे भी नहीं भेज रहा था। ऐसे में परिवार को शक था कि वह किसी लड़की या महिला के चक्कर में तो नहीं पड़ गया, जो रजत पर मानसिक या आर्थिक दबाव बनाने का काम कर रही हो।

Noida Software Engineer Death Case (source: social media)
Noida Software Engineer Death Case (source: social media)

Ghaziabad OYO Hotel: पुलिस ने अलग एंगल से शुरू की जांच

परिजनों की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर अब पुलिस ने इस मामले की जांच अब अलग एंगल से कर रही है। इस दौरान पुलिस अब रजत के मोबाइल और लैपटॉप की डिटेल निकाल रही है, ताकि मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके क्या वह सच में किसी लड़की या महिला के साथ रिलेशनशिप में था? क्या किसी ने उसे ब्लैकमेल किया? या फिर कोई इमोशनल सीन था, जिसे वह झेल नहीं सका और यह कदम उठा लिया।

इस बीच मृतक के परिजन इंद्रपाल सिंह न का कहना है कि ये बच्चा तीन दिन से होटल में रुका था. घर पर पैसे भी नहीं भेज पा रहा था. कोई उसे टॉर्चर कर रहा था, जिसकी वजह से उसने ये गलत राह चुनी। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि पूरा मामला सामने आ सके।

Noida Software Engineer Death Case (source: social media)
Noida Software Engineer Death Case (source: social media)

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

इस मामले पर पुलिस ACP अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने होटल के कमरे में जाकर देखा तो वहां युवक फंदे पर लटका मिला. परिवार की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: प्रेम-शादी-कत्ल 5वीं पास इमाम की ये है पूरी क्राइम कुंडली, नईमा हत्याकांड से पुलिस के उड़े होश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।