बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला की जादू – टोना करने के आरोप में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भरसिया पंचायत स्थित वार्ड 12 मोहम्मद नगर राजधानी महादलित टोला गांव में सोये अवस्था में बुगिया देवी (63) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह जब घर के अन्य परिजन उठे तब उन्हें खाट पर लहूलुहान मृत देखा। शव पर जख्म के कई निशान थे।
पड़ोसी मन्नी ऋषि पर हत्या का आरोप
मृतक की बहू पूनम देवी ने पड़ोसी मन्नी ऋषि पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता के मौत के बाद वे हमेशा मेरी सास बुगिया देवी को डायन कहकर प्रताड़ित एवं जान से मारने की धमकी दिया करता था। फलका के थाना प्रभारी मुन्ना कुमार पटेल ने शनिवार को बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



