पंजाब के अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने शनिवार को केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LET) के माड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू कश्मीर के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया।
एसएसओसी ने दोनों आतंकवादियों के कब्जे से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद किए है। दोनों आतंकवादी पंजाब में किसी बड़ वारदात को अंजाम देने वाले थे। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट नियंत्रित करता था। आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है।
शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण बरामद
पंजाब के पुलिस निदेशक गौरव यादव ने एक्सपर इसकी जानकारी देते हुए कहा, एक बड़ सफलता में एसएसओसी अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जो जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस की ओर से पिछले 15 महीनों में आतंकवादियों से 32 राइफलें, 222 रिवाल्वर, पिस्तौल, 09 टिफिन शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं।
उनके कब्जे से आईईडी, 10.86 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक, 11 हैंड ग्रेनेड, डिस्पोजल राकेट लाचर की दो आस्तीन, 73 ड्रोन और एक लोडेड राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने अब तक 800 गैंगस्टरों, अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



