भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में शनिवार को टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बड़े क्राउड के सामने खेलने के बारे में उत्साहित हैं। उनका मानना है कि ओस का असर हो सकता है और पिच बहुत अच्छी है। वह बेहतर मैच की उम्मीद रखते हैं। बता दें कि भारतीय टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है ईशान किशन की जगह पर।
दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी कहा कि वह भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाज़ी करते।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल-हक़, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।


Download Android App
Download iOS App



