बिहार चुनाव : अंतिम चरण के प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे CM योगी, आज 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Summary :

अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के कटिहार, मधुबनी, दरभंगा एवं सहरसा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव का तीसरा यानी अंतिम चरण 7 नवंबर को है। इसके साथ ही अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के कटिहार, मधुबनी, दरभंगा एवं सहरसा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी कटिहार विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी तार किशोर प्रसाद, विधान सभा क्षेत्र बिस्फी, मधुबनी में प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर, विधान सभा क्षेत्र केवटी जिला दरभंगा में प्रत्याशी मुरारी मोहन झा तथा विधान सभा क्षेत्र सिमरी, बख्तियारपुर जिला सहरसा में प्रत्याशी मुकेश सेहनी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

हार से हताश लोगों ने नीतीश पर फेंके पत्थर : वशिष्ठ

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों के कुल 94 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार की शाम छह बजे तक संपन्न हुए मतदान का प्रतिशत प्राप्त आंकडों के मुताबिक 54.05 रहा। कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। 

Desk Team