बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव पर संपत्ति का ब्यौरा छुपाने तथा चुनाव में गलत हलफनामा देने को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
जेडीयू नेता और राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने नामांकन के समय दिए गए हलफनामे में जो जानकारी दी है वह गलत है। दोनों ने अपनी संपत्ति संबंधित जानकारी छुपाई है और जनता के साथ आयोग को भी गुमराह किया है।
बिहार चुनाव : अंतिम चरण के प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे CM योगी, आज 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में जेडीयू के नेताओं की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच कराने और लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा-123 (2) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
श्रीनिवास ने इस संबंध में पूरे तथ्यों को चुनाव आयोग के समक्ष रखने का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जेडीयू के प्रतिनिधिमंडल में कुमार के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां, राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, पार्टी प्रवक्ता प्रोफेसर सुहेली मेहता और अरविंद निषाद शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



