बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कांटे की टक्कर है। इस बीच नतीजों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने हार स्वीकार कर ली।
केसी त्यागी ने जेडीयू की हार का कारण कोरोना महामारी को बताया है। उन्होंने कहा हम लोगों के फैसले का स्वागत करते हैं, हम आरजेडी या तेजस्वी यादव से नहीं हारे हैं, राष्ट्रीय आपदा से हारे हैं।’ हम केवल कोविड-19 के कारण पीछे चल रहे हैं। हम बिहार के पिछले 70 साल की खराब हालत का परिणाम भुगत रहे हैं।
बिहार में किसका होगा राजतिलक, मतगणना में महागठबंधन और NDA के बीच कड़ी टक्कर
शुरूआती रुझान की बात करें तो दोनों गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। अब तक 219 सीटों पर मिले रूझानों में से एनडीए जहां 107 सीटों पर जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है। अन्य दल सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि इस आंकडे में लगातार बदलाव हो रहे हैं।
वहीं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



