बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सरकार बनने पर महागठबंधन से सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। उनके इस वादे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कटाक्ष किया है। उन्होंने तेजस्वी पर 10 लाख नौकरियों पर भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सोमवार को अपने बयान में कहा, मैं तेजस्वी यादव को किसी भी मुद्दे पर खुली बहस के लिए चुनौती देता हूं जहां वह चाहते हैं। वह 10 लाख की नौकरी देने के अपने वादे के साथ भ्रम फैला रहा है। 15 साल में आरजेडी क्या नहीं कर सकती थी, एक दिन में वह कैसे करेगी।
बिहार चुनाव : इस बार नीतीश की राह नहीं है आसान, इन 5 मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से है टक्कर
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी भी विषय पर खुली बहस करने की चुनौती दी थी। उनकी इस चुनौती पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार सामने आया है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी कि वे राज्य के प्रमुख के रूप में पिछले 15 वर्षों में उनकी किसी भी उपलब्धि पर उनसे बहस करें।
बता दें की बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि आरजेडी इस चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।


Download Android App
Download iOS App



