बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे किसान को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तिनटंगा करारी गांव के निकट फसल की रखवाली कर रहे किसान प्रमोद यादव (40) की देर रात अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना परिजनों ने आज सुबह पुलिस को दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
बांग्लादेश को आश्वासन देने के बाद NRC से बाहर 19 लाख लोगों के बारे में क्या करेगी सरकार : चिदंबरम
इस सिलसिले में मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



