बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती है और सारा अली खान भी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है। सारा की फिटनेस जर्नी भी काफी प्रेरणादायक है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि सारा जब अपना मनपसंद खाना देखती है तो सब भूल जाती है।

सारा भले ही एक फिटनेस आइकॉन हो पर जब वो बाहर डिनर – लंच आदि पर जाती है तो डाइट को किनारे पर रख देती है। जी हां, जिस तरह से सारा बाटों की बेहद शौक़ीन है, उसी तरह खाने की भी बेहद शौक़ीन है।

हाल ही में सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपनी मम्मी के साथ किसी रेस्त्रां में लंच पर आयी है। इस वीडियो में उनकी मां अमृता सिंह भी दिखाई दे रही है और उन्होंने अपने हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है।

इस वीडियो में खाने की टेबल पर एक बहुत बड़ा सा डोसा भी दिख रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सारा अली खान ने बताया है ‘वो जब बाहर खाना खाने जाती हैं तो डाइट की परवाह नहीं करती हैं।’

ये वीडियो सारा ने खुद बनाया है और वीडियो में सारा अपनी मॉम से ये पूछती नजर आयी ‘ हम इंस्टाग्राम पर लाइव हैं…आज आप ऐसे कैसे खा रही हैं.. क्या गलत हो गया है।’ इसके बाद अमृता सिंह कोई रिप्लाई नहीं देती हैं।
वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा है ”जब मैं और मॉम खाना खाने बाहर निकलते हैं… हम डाइट की भी परवाह नहीं करते.. इस तरह खाना आसान काम नहीं है। बेशक सारा अपनी मॉम अमृता के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल-2 की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही सारा जल्द वरुण धवन के अपोजिट फिल्म कुली नंबर की रीमेक में नजर आने वाली है।



Download Android App
Download iOS App



