बिहार सरकार के प्रयास और केंद्र द्वारा आर्थिक पैकेज की सहायता से बिहार अब आत्मनिर्भर बनने की ओर चल पड़ा है। उक्त बातें प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह सोनो के औरैया गाँव मे संयुक्त प्रेस वार्ता में कही !

नेता द्वय ने आगे कहा कि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद वित्त विभाग के साथ ही नगर आवास एवं विकास विभाग के मंत्री रहते हुए लगातार शहरों के सुन्दरता और उसके विकाश पर काम कर रहे है और इसका अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बहुत अच्छा काम पिछले एक साल में हुआ है। पिछले कुछ दिनों में बिहार में जिस तरह से उद्योग लगाने के प्रयास सरकार द्वारा किए गए सड़क बिजली पानी के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय काम किए जा रहे हैं और किए गए इन सभी कार्यों को देखते हुए लगता है कि अब बिहार निश्चित रूप से जल्दी आत्मनिर्भर बन जाएगा। उद्योग मंत्री श्री सैयद शहनवाज हुसैन दिन रात परिश्रम कर रहे है और उनका परिश्रम रंग ला रहा है बिहार में इस साल मार्च में दो कंपनियों में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
सतर्कता से ही रुकेगी कोरोना की तीसरी लहर – विकास
भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने बताए कि केंद्र सरकार सतर्क, आप भी रहें अलर्ट, राज्य सरकार रख रही है कोरोना महामारी स्थिति पर कड़ी नजर ! बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दुनिया के सबसे बड़े अस्पताल का काम तेजी से चल रहा है इसके साथ ही एम्स और सभी जिलों में नए पीएचसी का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर है।शिक्षा के क्षेत्र में भी इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी, आईटीआई जैसे नए संस्थानों पर भी काम हो रहा है। इससे बिहार शिक्षा के छेत्र में भी आत्मनिर्भर बन जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा हर प्रकार से आर्थिक मदद लगातार बिहार सरकार को मिल रही है जिससे बिहार में तेजी से काम चल रहा है नए पुल सड़क का निर्माण तेजी से हो रहा है। अभी कल ही जे पी सेतु के समानांतर एक और पुल गंगा पर बनाने का प्रस्ताव पास हो गया। इस तरह से बिहार लगातार तेजी से आत्मनिर्भर बनने की ओर चल पड़ा है और जल्द ही बिहार पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएगा !

जमुई प्रवास के दौरान मृत्युंजय झा सोनो में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये ! प्रेस वार्ता में इनके अलावे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बालमुकुंद सिंह, उदय नारायण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र पासवान, पंचायती राज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह, छोटू कुमार, प्रवीण दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे !


Download Android App
Download iOS App



