बिहार में जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, दिल्ली पुलिस का अशोक स्तंभ को हटाकर इंडिया गेट को अपना प्रतीक चिह्न बनाने का कदम महान मौर्य शासक का अपमान करने की एक और साजिश है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहम राजनीतिक सहायक कुशवाहा मगध के महान शासक के कथित अपमान पर आक्रामक रुख अपनाने को लेकर चर्चा में हैं।
पीएम मोदी और गृहमंत्री से किया हस्तक्षेप का अनुरोध
मगध के महान शासक अशोक को पिछड़े वर्गों का आदर्श माना जाता है क्योंकि मौर्य वंश के संस्थापक उनके दादा चंद्रगुप्त का जन्म गरीब चरवाहे परिवार में हुआ था। जद(यू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली पुलिस के इस फैसले की एक खबर साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
सम्राट अशोक महान के इतिहास को मिटाने की एक और साज़िश…! साजिश- दर -साजिश..!
मा. @PMOIndia श्री @narendramodi जी एवं मा. गृहमंत्री श्री @AmitShah जी अविलंब हस्तक्षेप करें।
https://t.co/UQJOBfm4D3— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) February 16, 2022
दिल्ली पुलिस ने चिन्ह में किया है बदलाव
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने मोदी और शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, सम्राट अशोक महान के इतिहास को मिटाने की एक और साजिश…। साजिश-दर-साजिश। दरअसल दिल्ली में पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे लोगो (चिन्ह ) में अशोक स्तंभ लगा होता था लेकिन आज विभाग के स्थापना दिवस पर नया लोगो जारी किया गया है जिसमे इंडिया गेट की आकृति बानी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



