Bihar Jeevika Vacancy 2025: जानें कितने पदों पर निकली भर्ती?

Summary :

Bihar Jeevika Vacancy 2025:: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती 2025 के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, लेखाकार, ऑफिस असिस्टेंट और आईटी एक्जीक्यूटिव सहित कई पद शामिल हैं। Bihar Jeevika Vacancy 2025: कुल खाली पद इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2747 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 2706 नए पद और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। Bihar Jeevika Vacancy 2025: आवेदन की अंतिम तिथि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी…

Bihar Jeevika Vacancy 2025:: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती 2025 के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, लेखाकार, ऑफिस असिस्टेंट और आईटी एक्जीक्यूटिव सहित कई पद शामिल हैं।

Bihar Jeevika Vacancy 2025: कुल खाली पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2747 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 2706 नए पद और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं।

Bihar Jeevika Vacancy 2025
Bihar Jeevika Vacancy 2025

Bihar Jeevika Vacancy 2025: आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Jeevika Vacancy 2025 Qualifications

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। हर पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता हो सकती है, जो विस्तृत अधिसूचना में दी गई है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टाइपिंग टेस्ट (कुछ पदों के लिए) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

क्या है BRLPS?

बीआरएलपीएस बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। इसे राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत “जीविका” परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य बिहार के सभी 38 जिलों के 534 प्रखंडों में ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को स्वरोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Bihar Jeevika Vacancy 2025: जरूरी बातें संक्षेप में

  • कुल पद: 2747
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: brlps.in
  • योग्यता: स्नातक/परास्नातक BA/MA
  • चयन प्रक्रिया: CBT + टाइपिंग टेस्ट + दस्तावेज़ सत्यापन

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर लें और भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Bihar Chunav 2025: महागठबंधन की बड़ी बैठक आज, मुख्यमंत्री फेस की रेस में इनका नाम सबसे आगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।