Crime News: Bihar में बदमाशों के हौसेल बुलंद, दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाया

Summary :

Crime News: Bihar  की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में घुसकर दो मासूम बच्चों को जिंदा जला डाला. मृत बच्चों के नाम अंजली और अंश बताए जा रहे हैं. दोनों बच्चे एम्स में कार्यरत नर्स शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे, जो जानीपुर में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों बच्चे स्कूल से वापस घर आए और उस समय घर में माता-पिता मौजूद नहीं थे. तभी अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में बंद कर बच्चों को आग के…

Crime News: Bihar  की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में घुसकर दो मासूम बच्चों को जिंदा जला डाला. मृत बच्चों के नाम अंजली और अंश बताए जा रहे हैं. दोनों बच्चे एम्स में कार्यरत नर्स शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे, जो जानीपुर में रहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों बच्चे स्कूल से वापस घर आए और उस समय घर में माता-पिता मौजूद नहीं थे. तभी अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में बंद कर बच्चों को आग के हवाले कर दिया. जिनसे दौनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई..

स्थानियों लोगों ने दी पुलिस को सूचना

इस दौरान जब स्थानियों लोगों ने घर से धुआं उठते देखा तो, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आगजनी की घटना कैसे और क्यों हुई?

Bihar में इस घटना से पूरे इलाके में दहशत

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक बच्चों की मां शोभा देवी एम्स में नर्स हैं. वह घटना के दौरान ड्यूटी पर थीं. पुलिस इस मामले की गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है और परिजनों से से भी पूछताछ जारी है. इस घटना ने पूरे इलाके में इस बात को जन्म दिया है कि आखिर इन दोनों मासूमों को बर्बरता का शिकार क्यों बनाया गया.

Love Affair : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में रिश्तों में कत्ल की घटना सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे पत्नी के अवैध संबंध की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर 13 में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध से नाराज होकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पति ने किस कारण उठाया ये कदम?

मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि केसरिया के खेडलपुरा निवासी सुबोध मांझी अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर काफी नाराज था। वह अपनी पत्नी को इसे लेकर कई बार समझा चुका था, लेकिन वह अपने अवैध संबंध को छोड़ नहीं पा रही थी। इसी बात से परेशान होकर सुबोध मंगलवार देर रात अपने ससुराल, झखरा वार्ड नंबर 13 आया था। शाम को सुबोध ससुरालवालों के साथ खाना भी खाया।

क्या है पूरा मामला?

बताया गया कि मंगलवार की रात इसी अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुबोध मांझी ने वहां रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।