प्रेमी संग बना रही थी संबंध…पति की नजर पड़ी तो किया ऐसा कांड, जानकर कांप जाएगी रूह

Summary :

Love Affair : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में रिश्तों में कत्ल की घटना सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे पत्नी के अवैध संबंध की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर 13 में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध से नाराज होकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी…

Love Affair : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में रिश्तों में कत्ल की घटना सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे पत्नी के अवैध संबंध की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर 13 में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध से नाराज होकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पति ने किस कारण उठाया ये कदम?

मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि केसरिया के खेडलपुरा निवासी सुबोध मांझी अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर काफी नाराज था। वह अपनी पत्नी को इसे लेकर कई बार समझा चुका था, लेकिन वह अपने अवैध संबंध को छोड़ नहीं पा रही थी। इसी बात से परेशान होकर सुबोध मंगलवार देर रात अपने ससुराल, झखरा वार्ड नंबर 13 आया था। शाम को सुबोध ससुरालवालों के साथ खाना भी खाया।

क्या है पूरा मामला?

बताया गया कि मंगलवार की रात इसी अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुबोध मांझी ने वहां रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me? जानें आ गई तारीख

पुलिस ने क्या कहा?

Love Affair
Love Affair

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :Parliament Monsoon Session LIVE: ‘कांग्रेस सरकार आतंकवादियों को बुलाकर बिरयानी खिलाती थी’, विपक्ष पर भड़के जेपी नड्डा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।