जनतांत्रिक विकास पार्टी (जविपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार तरारी विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसकी घोषणा शनिवार को पटना के प्रदेश पार्टी कार्यालय में की। अनिल कुमार ने भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वे तरारी विधान सभा में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तरारी विधान सभा की उपेक्षा अब जनता को बर्दाश्त नहीं है, इसलिए जनता अब बदलाव की ओर देख रही है। जविपा के किसी अन्य पार्टी से गठबंधन करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने उनसे इस मामले को लेकर संपर्क साधा है, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अनिल कुमार ने तरारी विधानसभा के विषय में कहा कि हम स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे है।
उन्होंने कहा, बिजली, पानी के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य मेरे लिए अहम मुद्दा है, जो कहीं न कहीं हर के एक इंसान के जीवन को प्रभावित करता है।
ये बुनयादी मुद्दे हैं, जिस पर आज तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इन्हीं मुद्दे पर चुनाव लड़कर हर एक आदमी तक इन सुविधाओं को पहुंचाने का काम करेगी। हमारी पार्टी कहने से ज्यादा करने में भरोसा करती है।


Download Android App
Download iOS App



