Bihar: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बिहार में AAP पार्टी लड़ेगी अकेले चुनाव

Summary :

Bihar की राजनीति में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव के मैदान में उतरने के लिए पार्टीयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अब AAP पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि AAP पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर है, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी लेकिन किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। क्या कहा…

Bihar की राजनीति में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव के मैदान में उतरने के लिए पार्टीयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अब AAP पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि AAP पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर है, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी लेकिन किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

क्या कहा केजरीवाल ने?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ने पंजाब में चुनाव जीत करके दिखा दिया है और एक बार फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही गुजरात में होने वाले चुनाव में भी केजरीवाल ने जीत का दावा किया है और सरकार बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि केजरीवाल ने बिहार विधानसभा के चुनावों में भी जीत का दावा किया और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनाने का ऐलान किया है।

चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बिहार की राजनीति में प्रवेश करने के साथ चुनाव आयोग के कार्यों पर भी सवाल उठाया है और कहा कि बिहार राज्य में चुनाव आयोग सही कार्य नहीं कर रहे है। चुनाव में हमेशा निष्पक्षता जरूरी होती है और चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष रहना चाहिए। बता दें कि बिहार की राजनीति में AAP की एंट्री से अन्य चुनावी दल की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।

बिहार में कब होंगे चुनाव

बिहार में चुनावी माहौल बना हुआ है। चुनाव के मैदान में उतरने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी कोशिश में लगे हए है। वहीं माना जा रहा है कि बिहार में इस वर्ष के अंत तक चुनाव हो सकते है और इसी वर्ष अंत में ही परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है। बता दें कि अभी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

Also Read: बिहार में PFI की गतिविधियों पर सरकार का शिकंजा, आरोपपत्र दाखिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।