बिहार विधान परिषद् 24 नव निर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद के एनओसी हॉल में शपथ

Summary :

बिहार विधान परिषद् कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 24 नव निर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद के एनओसी हॉल में शपथ दिलायी गई।

बिहार विधान परिषद् कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की  उपस्थिति में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 24 नव निर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद के एनओसी हॉल में शपथ दिलायी गई। सदस्यों में कार्तिक कुमार, श्रीमती रीना देवी,  कुमार नागेन्द्र,  दिलीप कुमार सिंह,  अशोक कुमार,  राधाचरण साह,  संतोष कुमार सिंह,  सच्चिदान्नद राय,  बिनोद कुमार जयसवाल,  राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबु,  सौरभ कुमार,  महेश्वर सिंह,  दिनेश प्रसाद सिंह,  भूषण कुमार, श्रीमती रेखा कुमारी, सुनिल चौधरी,  तरूण कुमार अजय कुमार सिंह,  राजीव कुमार,  अजय कुमार सिंह,  विजय कुमार सिंह, श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव, डा० दिलीप कुमार जायसवाल एवं  अशोक कुमार अग्रवाल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में  मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार ,  उप मुख्यमंत्रीद्वय  तारकेश्वर प्रसाद एवं श्रीमती रेणु देवी, माननीय संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय, मा० भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मा० मंत्री मद्य निषेध सुनिल कुमार, मा० अल्पसंख्यक मंत्री  जम़ा खां, मा० श्रम संसाधन मंत्री एवं सूचना प्रौ़द्योगिकी मंत्री  जीवेश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान सभा के उपाध्यक्ष  महेश्वर हजारी, सांसद  सुनिल कुमार पिंटू एवं श्रीमती वीणा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी सहित कई  सदस्य एवं भूतपूर्व सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव  विनोद कुमार ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी।

Desk Team