भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से असम के जोरहाट तक साढ़े सात घंटे की उड़ान भरकर बिना रुके सबसे लंबी हेलीकॉप्टर उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चिनूक ने 1,910 किलोमीटर की दूरी तय की और हेलीकॉप्टर की क्षमताओं के साथ-साथ भारतीय वायुसेना की परिचालन योजना व क्रियान्वयन से यह संभव हुआ।
चंडीगढ़ से जोरहाट असम के बीच बिना रुके सबसे लंबी उड़ान -चिनूक
एक रक्षा प्रवक्ता ने ट्वीट किया,”वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से जोरहाट (असम) के बीच बिना रुके सबसे लंबी उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर ने 1910 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 30 मिनट में पूरा किया। चिनूक की क्षमताओं के साथ-साथ वायुसेना की परिचालन योजना और क्रियान्वयन के चलते यह संभव हुआ।”


Download Android App
Download iOS App



