बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के डीह माधोपुर गांव में एक पागल कुत्ते ने 15 बच्चों को काटकर घायल कर दिया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में मोहनपुर अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बच्चों को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।
Highlights
- समस्तीपुर में पागल कुत्ते ने 15 बच्चों को काटा
- घटना के संबंध में परिजनों ने बताया
- कुत्ते काटने के बाद अब तक पांच बच्चे अस्पताल लाए गए
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया
घटना शनिवार रात की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक कुत्ते ने राह चलते दर्जन भर से अधिक बच्चों को काट लिया। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सभी बच्चों को लेकर परिजन मोहनपुर अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीन बच्चे को पटना रेफर कर दिया गया।
कुत्ते काटने के बाद अब तक पांच बच्चे अस्पताल लाए गए
इस संबंध में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते काटने के बाद अब तक पांच बच्चे अस्पताल लाए गए हैं। घाव ऐसे हैं कि टांकें लगाना मुश्किल है। सभी को एंटी रेबीज सीरम देना है, लेकिन यहां उपलब्ध नहीं है। इस कारण तीन बच्चों को डीएमसीएच भेजा जा रहा है। जबकि एक बच्ची की नाक को कुत्ते ने इतनी बुरी तरह काटा कि उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया।


Download Android App
Download iOS App



