बिहार : टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के कई नेताओं ने LJP का थामा दामन, मिल सकती है टिकट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

बिहार : टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के कई नेताओं ने LJP का थामा दामन, मिल सकती है टिकट

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के लिए नया ठिकाना बन गया है।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के लिए नया ठिकाना बन गया है। भाजपा के लिए यह चिंता का सबब जरूर बना है, लेकिन भाजपा ऐसों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। वैसे, राजग के नेता इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते, लेकिन इतना जरूर कहते हैं कि लोजपा का बिहार में आधार नहीं है।
लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ऐसे तो जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार से नाराज होकर बिहार में उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है, लेकिन इसका खमियाजा भाजपा को भी उठाना पड़ रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के कई दिग्गज लोजपा का दामन थाम चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
रोहतास जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र जदयू के कोटे में जाने के बाद, उस क्षेत्र से विधानसभा में कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके भाजपा के नेता रामेश्वर चौरसिया ने लोजपा का दामन थाम कर चुनावी मैदान में जाने का फैसला कर लिया है। इधर, दिनारा क्षेत्र के भी जदयू के हिस्से में जाने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह लोजपा का दामन थाम चुके हैं।
भाजपा की उपाध्यक्ष रहीं डॉ.उषा विद्यार्थी भी बुधवार को लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ. विद्यार्थी के पटना जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोजपा की प्रत्याशी बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी ऐसे नेताओं को लेकर मंथन में जुट गई है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे कहते हैं कि, लोजपा ‘वोटकटवा’ के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राजग का कोई कार्यकर्ता लोजपा के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने माना कि कई लोग नाराज होकर इधर-उधर जाते हैं लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता देर-सबेर इधर उधर कूद-फांदकर फिर लौट आते हैं।
इधर, भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी है। जिसे पार्टी से निष्ठा नहीं होगी, वे इधर-उधर जा सकते हैं। कोई कहीं जाता है, तो जाने वाले लोगों को कोई नहीं रोक सकता है। यह खुद सोचने की बात है।
जदयू के नेता और सांसद सुनील कुमार पिंटू कहते हैं कि, लोजपा का बिहार में कोई आधार नहीं है। इसके पहले भी लोजपा अकेले चुनाव लड़कर देख ली है। इस चुनाव में भी वही होना है। बता दें बिहार में 28 अक्टूबर से चुनाव होने है। यह चुनाव तीन चरण में होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके परिणाम 10 नवंबर को निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।