Budget 2024: Bihar के मंत्रियों ने बताया अंतरिम बजट को ‘विकासोन्मुखी’

Budget 2024: Bihar के मंत्रियों ने बताया अंतरिम बजट को ‘विकासोन्मुखी’

Budget 2024: Bihar में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट को ‘विकासोन्मुखी’ बताया और कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के हितों की सुध लेगा।

upyamukhyamantri

Highlights:

  • बजट में समाज के सभी वर्गों की सुध ली गयी है- उपमुख्यमंत्री
  • बजट ने इस देश के लोगों की आकांक्षाओं का ध्यान रखा
  • 75000 करोड़ रुपये के आवंटन के केंद्र के फैसले से बिहार को लाभ मिलेगा
  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ इस बजट का मूल तत्व है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘ बजट में समाज के सभी वर्गों की सुध ली गयी है। यह विकासोन्मुखी बजट है जिसका लक्ष्य देश में लोगों के जीवन में सुधार लाना है।’’ सिन्हा ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट ने इस देश के लोगों की आकांक्षाओं का ध्यान रखा है।

sumit

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘ राज्यों के सर्वांगीण विकास के वास्ते 75000 करोड़ रुपये के आवंटन के केंद्र के फैसले से बिहार को लाभ मिलेगा।’’ अंतरिम बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने समग्र, संपोषणीय एवं समावेशी रूख अपनाया है तथा बुनियादी ढांचा क्षमता निर्माण के हर तत्व को शामिल किया है।’’ उनका मानना है कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ इस बजट का मूल तत्व है। ऐसी ही राय व्यक्त करते हए नीतीश कुमार सरकार के अन्य मंत्री सुमित कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बजट स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं मजबूत भारत की दूरदृष्टि की झलक पेश करता है।’’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंह जी ने कहा कि अंतरिम बजट विकास एवं रोजगार सृजन को मजबूत गति प्रदान करेगा।

सिंह को नीतीश कुमार की इस नयी सरकार में अभी विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वह राज्य में पिछली महागठबंधन सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। आपको बता दे की जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को भाजपा के समर्थन से नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सिंह समेत आठ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी उनके साथ राजभवन में शपथ ली थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।