Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। पत्र के साथ गोली का खोखा भी भेजा गया है। बीडीओ ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है।
Highlights:
- बिहार में बदमाशों ने बीडीओ को चिट्ठी भेजकर 10 लाख रुपए की मांगी रंगदारी
- बीडीओ को अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र भेजा
- बीडीओ के लिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई
बीडीओ को अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र भेजा
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कटरा प्रखंड के बीडीओ शशि कुमार को अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र में दस लाख रुपए की रंगदारी देने की बात लिखी गई है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।
बीडीओ के लिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई
मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के एएसपी शहरयार अख्तर ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है। बीडीओ के लिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी कोणों से छानबीन कर रही है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि किसी ने डराने के लिए ऐसी करतूत की है।


Download Android App
Download iOS App



