Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा फाइनल, जानें किसके हिस्से आई कितनी सीट?

Summary :

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने आखिरकार सीटों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस बार बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियां बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा बाकी सीटें एनडीए के छोटे सहयोगी दलों को दी गई हैं। Bihar NDA Seat Sharing: RLM, HAM और LJP (रामविलास) को कितनी सीटें मिलीं? रालोसपा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें दी गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कुल 29 सीटों पर चुनाव…

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने आखिरकार सीटों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस बार बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियां बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा बाकी सीटें एनडीए के छोटे सहयोगी दलों को दी गई हैं।

Bihar NDA Seat Sharing: RLM, HAM और LJP (रामविलास) को कितनी सीटें मिलीं?

रालोसपा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें दी गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। यह सीटों का ऐलान धर्मेंद्र प्रधान ने 12 अक्टूबर को किया। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और अब सभी दल मिलकर चुनाव में उतरेंगे।

Bihar NDA Seat Sharing
Bihar NDA Seat Sharing, PHOTO (social media)

NDA Seat Sharing: बैठकों के बाद बनी सहमति

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन बातचीत के बाद उन्हें 6 सीटें मिलीं। वहीं, चिराग पासवान 35 सीटें चाहते थे, मगर वे 29 सीटों पर मान गए। इस फैसले के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए परिवार ने शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है।

Bihar NDA Seat Sharing
Bihar NDA Seat Sharing, PHOTO (social media)

Bihar Election 2025: चुनाव दो चरणों में, जानिए तारीखें

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जिसमें 121 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जिसमें शेष 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

कितने वोटर डालेंगे वोट?

इस बार बिहार में करीब 7 करोड़ 42 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 3 करोड़ 92 लाख पुरुष और 3 करोड़ 49 लाख महिला वोटर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से हो सके।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: इस मामले में बुरे फंसे प्रशांत किशोर! दर्ज हो गई FIR

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।