Bihar Election: इस मामले में बुरे फंसे प्रशांत किशोर! दर्ज हो गई FIR

Summary :

Prashant Kishore News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों में जुटे हैं। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर एक नई कानूनी परेशानी सामने आई है। उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रशांत किशोर हाल ही में अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जन संवाद और चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। Prashant Kishore News: राघोपुर में जनसंपर्क के दौरान हुआ मामला दर्ज राघोपुर…

Prashant Kishore News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों में जुटे हैं। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर एक नई कानूनी परेशानी सामने आई है। उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रशांत किशोर हाल ही में अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जन संवाद और चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया।

Prashant Kishore News: राघोपुर में जनसंपर्क के दौरान हुआ मामला दर्ज

राघोपुर अंचलाधिकारी दीपक कुमार के लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज हुआ है।प्राथमिकी (FIR) राघोपुर थाना में दर्ज की गई है, जिसमें प्रशांत किशोर के साथ-साथ जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष और कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Prashant Kishore News
Prashant Kishore News, PHOTO (social media)

FIR Against Prashant Kishore: तेजस्वी यादव के क्षेत्र से शुरू की चुनावी यात्रा

प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत राजद नेता तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से की है। यह इलाका पटना से लगभग 50 किलोमीटर दूर गंगा नदी के पार स्थित है और तेजस्वी यादव की पारंपरिक विधानसभा सीट मानी जाती है।

तेजस्वी यादव पर तीखा तंज

राघोपुर में अपने भाषण के दौरान प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के एक से ज्यादा सीटों से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा,“शायद तेजस्वी यादव का हाल भी उनके सहयोगी राहुल गांधी जैसा हो, जो 2019 में वायनाड से तो जीत गए थे लेकिन अमेठी में हार गए थे।”इस बयान से स्पष्ट है कि किशोर इस बार चुनावी मुकाबले को सीधे तेजस्वी यादव के खिलाफ खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Prashant Kishore News
Prashant Kishore News, PHOTO (social media)

जनता से मिला समर्थन

प्रशांत किशोर का राघोपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। किशोर ने कई ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी है। प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया कि जन सुराज पार्टी इन मुद्दों को लेकर गंभीर है और इन्हें चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जीतनराम मांझी ने दिखाया बड़ा दिल! NDA में सीट बंटवारे के बीच 6 सीटों पर जताई सहमति

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।