जीतनराम मांझी ने दिखाया बड़ा दिल! NDA में सीट बंटवारे के बीच 6 सीटों पर जताई सहमति

Summary :

Bihar Election 2025 Updates Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है। सीटों को लेकर तमाम सहयोगी दलों के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक मोदी के साथ रहेंगे। Bihar Election 2025 Updates Live: दिल्ली में मैराथन बैठक, मांझी हुए शामिल शनिवार को दिल्ली में एनडीए नेताओं की करीब आठ घंटे लंबी बैठक हुई थी। इस…

Bihar Election 2025 Updates Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है। सीटों को लेकर तमाम सहयोगी दलों के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक मोदी के साथ रहेंगे।

Bihar Election 2025 Updates Live: दिल्ली में मैराथन बैठक, मांझी हुए शामिल

शनिवार को दिल्ली में एनडीए नेताओं की करीब आठ घंटे लंबी बैठक हुई थी। इस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर गहन चर्चा की गई। हालांकि, खबरें आईं कि जीतनराम मांझी कुछ बातों को लेकर नाराज़ थे। इसके बावजूद रविवार को भी बैठक जारी रही, जिसमें मांझी खुद शामिल हुए।

बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं पटना लौट रहा हूं, लेकिन एक बात फिर दोहराना चाहता हूं कि मैं, जीतनराम मांझी, अपनी आखिरी सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा। बिहार में बहार लाएंगे, मोदी-नीतीश की सरकार बनाएंगे।”

Jitan Ram Manjhi: सीट बंटवारे पर सहमति, HAM को 6 सीटें

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर HAM के साथ सहमति बन गई है। जीतनराम मांझी को मनाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने बातचीत की, जिसके बाद फैसला हुआ कि HAM को 6 विधानसभा सीटें दी जाएंगी। साथ ही भविष्य में एक विधान परिषद (MLC) सीट भी देने का वादा किया गया है। सहमति बनने के बाद मांझी पटना के लिए रवाना हो गए हैं।

Bihar Election 2025 Updates Live
Jitan Ram Manjhi, PHOTO (social media)

JDU ने तय किए अपने उम्मीदवार

एनडीए की प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, जेडीयू ने सभी 243 सीटों में से लगभग 103 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय कर लिए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा उचित समय पर एनडीए की ओर से की जाएगी।

Bihar Election 2025 Updates Live
Jitan Ram Manjhi, PHOTO (social media)

Bihar Chunav 2025: खराब प्रदर्शन करने वालों की छुट्टी, नए चेहरे को मौका

जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ना है, उन्हें अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, खराब प्रदर्शन करने वाले चार विधायकों का टिकट काटा जाएगा और उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। परबत्ता और रूपौली विधानसभा क्षेत्रों में भी नए उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। परबत्ता से जेडीयू विधायक संजीव कुमार हाल ही में राजद में शामिल हो गए हैं। वहीं रूपौली से कई बार विधायक रहीं बीमा भारती ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसके अलावा भागलपुर, नवादा और बांका जिलों की कुछ सीटों पर भी वर्तमान विधायकों की जगह नए उम्मीदवारों को उतारा जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश-शाह को बड़ा झटका, इस बड़े नेता के इस्तीफे से मचा हड़कंप

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।