‘रात में लड़कियां बाहर न जाएं…’, दुर्गापुर गैंगरेप पर ये क्या बोल गईं CM ममता बनर्जी

Summary :

Durgapur Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला उस समय और गर्मा गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस घटना को लेकर बयान दिया। यह मामला कोलकाता से करीब 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के शोभापुर इलाके में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात एक एमबीबीएस की सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अस्पताल परिसर के पीछे गैंगरेप किया गया। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की…

Durgapur Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला उस समय और गर्मा गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस घटना को लेकर बयान दिया। यह मामला कोलकाता से करीब 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के शोभापुर इलाके में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात एक एमबीबीएस की सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अस्पताल परिसर के पीछे गैंगरेप किया गया। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा अपने एक दोस्त के कहने पर रात में हॉस्टल से बाहर आई थी। तभी यह दर्दनाक घटना हुई।

Durgapur Gangrape Case: ममता बनर्जी का बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है और सरकार इसे सामान्य अपराध की तरह नहीं देखती। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाती है।

CM Mamata Banerjee: लड़कियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह

सीएम ममता ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि लड़कियां रात में बाहर न निकलें। उन्होंने कहा, “मैं छात्रों से अनुरोध करती हूं कि रात में हॉस्टल से बाहर न जाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज को भी अपनी छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कॉलेज प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। सीएम ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Durgapur Gangrape Case
Durgapur Gangrape Case, PHOTO (social media)

West Bengal Crime News: अन्य राज्यों में भी ऐसे मामले

ममता बनर्जी ने इस दौरान ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हुई रेप घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब अन्य राज्यों में बलात्कार होते हैं, तब वहां की सरकारें क्या करती हैं, इस पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे राज्य में ऐसी घटनाएं बेहद गंभीरता से ली जाती हैं।”

Durgapur Gangrape Case
Durgapur Gangrape Case

Durgapur Case: पीड़िता के पिता की मांग

पीड़िता के पिता ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे अपनी बेटी को अब बंगाल में नहीं रखना चाहते। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनकी बेटी को एयरलिफ्ट कर ओडिशा लाया जाए। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर : काकचिंग में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने AK-47 सहित हथियारों का जखीरा किया बरामद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।