लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार (Bihar) में तबादले का दौर जारी है। नई सरकार के गठन के साथ आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन भी हो रहा है। 5 फरवरी को 55 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इनमें 2011, 12, 13 और 14 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनमें दो अधिकारियों को जिलाधिकारी भी बनाया गया है तो तीन को नगर आयुक्त बनाया गया है।
- बिहार की नई सरकार ने IAS अधिकारियों का किया प्रमोशन
- प्रशासन विभाग ने जारी की सूची
- 2 अधिकारियों को जिलाधिकारी भी बनाया गया
- 3 बने नगर आयुक्त
IAS अधिकारी रजनीकांत को लखीसराय का DM बनाया
आपको बता दें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीकांत को लखीसराय का डीएम बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मो. मकसूद आलम को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है, साथ में बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अधिकांश अधिकारियों को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को प्रमोशन दिया गया
इसके साथ ही 2011 बैच के आईएएस अधिकारियों में भू अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभाग के निदेशक सह संयुक्त सचिव सुशील कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव किशोरी चौधरी, राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव पुरुषोत्तम पासवान, ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव उज्जवल कुमार सिंह, पर्यटन निदेशालय के निदेशक के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर प्रतिनियुक्त विनय कुमार राय, कटिहार के बंदोबस्त पदाधिकारी नरेश कुमार झा, राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार, जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा, राज निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के संयुक्त सचिव निर्मल कुमार, किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी शिव कुमार शैव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव धीरेंद्र पासवान, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद मंडल, सहरसा के बंदोबस्त पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी और मधेपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को प्रमोशन दिया गया है।
IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड
सभी अधिकारियों को IAS बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इस लेवल पर इनका ग्रेड पे 78 हजार 800 से शुरू होकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपए होता है।


Download Android App
Download iOS App






