बिहार( Bihar) के मोतिहारी (Motihari) में ईंट भट्टे पर हुए चिमनी हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मुआवजे (compensation) की भी घोषणा की है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने मोतिहारी में ईंट भट्टे पर हुए चिमनी हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
PM ने की मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।प्रधानमंत्री की तरफ से मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा गया है, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
Pained by the loss of lives due to a mishap at a brick kiln in Motihari. Condolences to the bereaved families. Prayers with the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 24, 2022


Download Android App
Download iOS App



