पटना के पुनाईचक मेंअवस्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेंद्र प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में संघ के सचिव मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा एवं सरकार से निषादों की प्रमुख लम्बित मागें जैसे परम्परागत मछुआ जाति का सूची जारी करना एवं निषाद गोताखोरों की नियमित नियुक्ति करने हेतु जोरदार प्रयास करने का निर्णय लिया गया, साथ ही साथ दिनांक 30 मार्च2023 को पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा अपना जन्म दिवस मुुजफ्फरपुुर में मनाने और सभी संगठनों की भागीदारी बताने के संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इनके जन्म दिवस समारोह में बिहार निषाद संघ की कोई भागीदारी नहीं होगी क्यों कि वर्ष 2017 से ही इन्होने बिहार निषाद संघ से अपना सम्पर्क बन्द कर दिया है। इनके कई विचारों एवं सिद्धांतों से बिहार निषाद संघ असहमत है।बैठक में प्रधान महासचिव धीरेन्द्र कुमार निषाद,महासचिव दिलीप कुमार निषाद, रामजतन चौधरी,मनोज कुमार सुरेश प्रसाद सहनी, केशनाथ चौधरी उपाध्यक्ष विश्वास चौधरी कुसुम देवी,सतीश कुमार निषाद,सचिव सुनील चौधरी,जीतेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार सहनी सहित कई ने भाग लिया।
मुकेश सहनी के जन्म दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे बिहार निषाद संघ
Summary :
पटना के पुनाईचक मेंअवस्थित बिहार निषाद संघ के प्रदेश कार्यालय में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेंद्र प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में संघ के सचिव मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा एवं सरकार से निषादों की प्रमुख लम्बित मागें जैसे परम्परागत मछुआ जाति का सूची जारी करना एवं निषाद गोताखोरों की नियमित नियुक्ति करने हेतु जोरदार प्रयास करने का निर्णय लिया गया


Download Android App
Download iOS App



