बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक ऑडियो साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले सामने आई इस ऑडियो ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी।
ललन पासवान ने अपने बयान में कहा, लालू जी का फोन आया था तो मेरे PA ने फोन उठाया। मुझे लगा उन्होंने बधाई के लिए फोन किया है। वो कहने लगे कि स्पीकर को गिराना है तत्काल गिराना है। हमने ऐसा करने से मना कर दिया। पासवान के मुताबिक जेल में बंद लालू ने उनसे कहा कि स्पीकर के चुनाव में वह महागठबंधन का साथ दें और इसके बदले में उन्हें आरजेडी आगे बढ़ाएगा। जब उन्होंने खुद के बीजेपी का सदस्य होने की बात कही तो लालू यादव ने उनसे कोरोना का बहाना बनाकर सदन में न आने की बात कही।
लव जिहाद के खिलाफ UP सरकार के फैसले का अनिल विज ने किया स्वागत, बोले-योगी जिंदाबाद
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने एक ऑडियो जारी करते हुए लालू यादव पर जेल में रहते हुए फोन कर विधायकों को उनके साथ आने का लालच दिया। सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो क्लिप में लालू यादव ने विधायक का पूरा नाम नहीं लिया है और उन्हें पासवान जी कहकर संबोधित किया है, हालांकि बताया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन किया था।
ऑडियो में लालू यादव की ओर से बीजेपी विधायक को कहा जा रहा है कि वो स्पीकर के चुनाव के वक्त अनुपस्थित हो। बोल दो कि कोरोना हो गया है। जवाब में बीजेपी विधायक की ओर से कहा गया है कि वो पार्टी में हैं, ऐसे में दिक्कत होगी। ऑडियो में लालू यादव बीजेपी विधायक से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनका साथ दें तो मंत्री बनाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



